


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले आदर्श वर्मा पुत्र अंगत राम वर्मा भारतीय सेना में मेजर जनरल बने हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने न सिर्फ अपने जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मेजर जनरल आदर्श वर्मा को विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय सेना की अग्निवाज़ डिवीजन की कमान मेजर जनरल अमर पाल सिंह चहल सेना मेडल से संभाली है।


कमान संभालते ही उन्होंने सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों से कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने, भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी रखने और तकनीकी विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सैनिक भावना को हमेशा ऊंचा रखें और मिशन के अनुसार प्रशिक्षण को प्राथमिकता दें।



मेजर जनरल बनने के बाद आदर्श वर्मा की इस सफलता से हमीरपुर में खुशी की लहर है। उनके परिवार, मित्रों और जान-पहचान के लोगों में गर्व का माहौल है।
यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को भी संदेश देती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी ऊंचे मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। आदर्श वर्मा की यह कामयाबी हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी।



