


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्स संघ, हमीरपुर ज़िला प्रधान के.सी.गौतम ने कहा है कि उन द्वारा सत्र 2025-27 में संघ गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु ज़िला कार्यकारिणी का गठन कर आदेश जारी कर दिए गए हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेशानुसार के अनुसार संरक्षक मण्डल में वलदेव शर्मा, सालीग्राम ठाकुर, दीप चन्द शर्मा, वेद प्रकाश पाठक, लेख राम कौशल, धर्म सिंह चौहान व परस राम ठाकुर का नाम शामिल हैं जबकि सलाहकार मण्डल में जैसी राम विमल, अमीं चन्द अग्निहोत्री, अवनीश कुमार व कर्म चन्द कानगो को मनोनीत किया गया है।


वरिष्ठ उपप्रधान पद पर रंजीत सिंह ठाकुर व रत्न चन्द चांगरा कार्यरत हैं, जबकि उपप्रधान पद दायित्व जैसी राम पुरी, सुखदेव शर्मा, रमेश चन्द शर्मा, रमेश धीमान, राम कृष्ण, भूमि देव शास्त्री व विजय कुमारी को सौंपा गया है।



अतिरिक्त महासचिव पद पर देश राज शर्मा, मुख्य संगठन सचिव पद पर जनक राज, मुख्य लेखा परीक्षक पद पर रोशन लाल पटियाल, लेखा परीक्षक के लिए मिल्खी राम व हरनाम सिंह का नाम, मुख्य प्रवक्ता पद पर सुनील कुमार कपिल व प्रैस सचिव के लिए अनिरूद्ध डोगरा व कुलदीप शास्त्री का नाम शामिल है।
उक्त के अतिरिक्त प्रवक्ता पद पर वलवीर सिंह ठाकुर, अशोक कुमार, वलदेव सिंह ठाकुर, शाम लाल, नसीब सिंह, निशा कुमारी व प्रताप सिंह ठाकुर का मनोनयन किया गया है।

जबकि संगठन सचिव पद में दुर्गा राम, सूरज प्रकाश सोनी, राजेन्द्र गुलेरिया, दलीप चन्द, मस्त राम चौधरी, वेद प्रकाश वर्मा , शशि वाला व सुभाष चन्द प्रमुख हैं। प्रचार सचिव पद के लिए प्रोमिला जसवाल, सतीश मैहरा, मोहिंद्र सिंह ठाकुर, कुसुम कुमारी, वीना देवी व राज कुमार शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में मदन लाल शर्मा, राज रानी, रंजीत सिंह, कृष्ण चन्द, रमेश चन्द, मदन लाल, ऊधम सिंह, स्नेह लता, वीना देवी, प्रशोत्तम शर्मा, करतार सुयाल, मेहर सिंह, प्रकाश चन्द व पृथी चन्द को शामिल किया गया है। समस्त खण्डों के प्रधान व महासचिव पदेन के रूप में ज़िला बैठकों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।


