गांव भगेटू से उभरती प्रतिभा – मुख्तियार सिंह और उनकी प्रसिद्ध मंडली 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   गांव भगेटू के प्रसिद्ध लोक कलाकार मुख्तियार सिंह, जो अपनी स्वयं की बैंड पार्टी चलाते हैं, आने वाले दिनों में अपनी “बाबा बालक नाथ मंडली” के साथ मंडलीय कार्यक्रमों के लिए निकलने वाले हैं। मंडली का अभ्यास शुरू कर दिया है।
मुख्तियार सिंह की यह मंडली प्रदेशभर में कई स्थानों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती है और अब यह मंडली स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के इलाकों में भी अपनी पहचान बना चुकी है।
 बाबा बालक नाथ मंडली एक प्रसिद्ध और सम्मानित मंडली मानी जाती है, जिसकी प्रस्तुतियों में भक्ति, लोकसंस्कृति और परंपरा की झलक मिलती है। यह मंडली हर वर्ष धार्मिक आयोजनों, में हज़ारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर चुकी है।
 मुख्तियार सिंह का यह प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अपनी कला और परंपरा को आगे बढ़ाया जाए और लोकसंस्कृति को जीवित रखा जाए।