



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज में HPU प्रथम वर्ष के परिणामों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। छात्रों के प्रदर्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है, विशेष रूप से समाजशास्त्र (Sociology) विषय में, जहाँ कॉलेज में पूरे सत्र के दौरान एक भी स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज अनु हमीरपुर


परीक्षा परिणाम दर्शाते हैं कि छात्रों को विषयवस्तु की पर्याप्त समझ नहीं मिल पाई, जिसका सीधा कारण शिक्षण व्यवस्था की लापरवाही है। छात्रों को नियमित कक्षाएँ नहीं मिलीं, जिससे स्वाध्याय करना भी मुश्किल हो गया।



ABVP प्रशासन से माँग करता है:- कॉलेज में अविलंब समाजशास्त्र विषय के लिए योग्य शिक्षक की नियुक्ति की जाए।
जिन छात्रों को खराब परिणाम मिले हैं, उनके लिए विशेष कक्षाएँ (Remedial Classes) चलाई जाएँ।

पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।
ABVP यह स्पष्ट करना चाहता है कि यदि माँगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
















Total Users : 125215
Total views : 189399