



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर ने 21 अगस्त 2025 को साइबर वेलनेस चैलेंज माह का शुभारंभ किया, जो 21 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और व्यापक समुदाय को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सम्मानजनक और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुजान के प्रेरणादायक भाषण से हुआ। इसके बाद आई टी विभागाध्यक्ष एवं साइबर वेलनेस प्रमुख मृदुला शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर आचरण और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े कार्य( करें और न करें) सांझा किए।


समुदाय तक इस संदेश को पहुँचाने के लिए हिम अकादमी टीम ने स्थानीय पंचायत का दौरा किया, जहाँ तीन छात्रों ने साइबर सुरक्षा पर प्रभावशाली भाषण दिए।



गाँववासियों में जागरूकता फैलाने के लिए पर्चे वितरित किए गए। इस पहल को पंचायत प्रधान उषा बिरला के भरपूर सहयोग और सुझाव प्राप्त हुए। कार्यक्रम का समापन मृदुला शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के साथ चल रही गतिविधियाँ एवं मुख्य आकर्षण यह रहा – प्रतिदिन प्रार्थना सभा और कक्षा में “साइबर वेलनेस टिप ऑफ द डे” सांझा की जाएगी।
कक्षा तीसरी से 8वीं तक के विद्यार्थी साइबर वेलनेस नोटबुक बनाएंगे। उनकी मेहनत पर शिक्षकों द्वारा स्माइली और फीडबैक दिया जाएगा। संदेश को और प्रभावशाली बनाने के लिए हिम अकादमी पब्लिक स्कूल सोशल मीडिया पर साइबर अवेयरनेस रील्स सांझा करेगा।

कक्षा पहली से 12 वीं तक के शिक्षक प्रतिदिन पहले पीरियड में छोटे-छोटे वीडियो और क्रिएटिव्स दिखाएँगे। इन सार्थक प्रयासों के माध्यम से हिम अकादमी पब्लिक स्कूल ने यह संकल्प दोहराया है कि वह आने वाली पीढ़ी को डिजिटल रूप से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाएगा।
इस कार्यक्रम की शुरुआत पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नैना लखनपाल उपस्थित रहीं जिन्होंने छात्रों में जागरूकता का संचार किया।
















Total Users : 125072
Total views : 189155