



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर इकाई जिला कार्यकारिणी का गठन करके जिला भर में राजपूत समाज को एक जुट भी करेगी और सरकार और राजनीतिक दलों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने मुद्दों को प्रभावी तरीके से भी उठाएगी ।
गत दिनों गसोता महादेव मंदिर के परिसर में कुछ पदाधिकारियों के सर्वसम्मत चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी जिला कार्यकारिणी गठन के लिए चुने हुए पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है जो अतिशीघ्र जिला स्तर पर भी और ब्लॉक स्तर पर भी गठित कर ली जाएगी।


सभा सभी राजनीतिक दलों और सरकार के पास अपने राजपूत समाज के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जाएगी ।



राजपूत समाज सहित सारे सामान्य समाज को आजादी के 78 साल पूरे होने के बावजूद बद से बदतर हालात में जीने के लिए विवश किया जा रहा है। आरक्षण की आग जा सामान्य वर्ग को तो झुलस ही रही है वहीं आरक्षित वर्ग भी केवल आरक्षण के नाम पर केवल जलील ही हो रहा है।
आज आरक्षित समाज में भी 70 से 75 प्रतिशत लोग किसी भी आरक्षित सुविधा से वंचित हैं कारण है कि जो परिवार एक बार आरक्षण का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सम्पन्न हो गए आरक्षण का लाभ वार बार वही लोग उठा रहे हैं ।

एक परिवार को एक बार सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ देने के बाद उस परिवार को आरक्षित वर्ग से बाहर करके दूसरे लोगों को लाभ मिले ।
जैसे सामान्य वर्ग का कोई व्यक्ति आरक्षित वर्ग में न नौकरी पा सकता है न चुनाव लड़ सकता है उसी तर्ज पर सामान्य वर्ग के पदों में या चुनाव में कोई आरक्षित वर्ग का अप्लाई करना या चुनाव लड़ना सरकार द्वारा बंद किया जाए ।
हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित आयोग ,अनुसूचित जनजाति आयोग,अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ,महिला आयोग की तर्ज पर सामान्य आयोग न बनाना न केवल सामान्य वर्ग के साथ अन्याय है बल्कि इस वर्ग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में केवल वोट बैंक बनाकर रखने की राजनीतिक दलों की मंशा भी साफ जाहिर होती है ।लेकिन अब इस अन्याय के खिलाफ राजपूत समाज पूरी शिद्दत के साथ लड़ेगा ।
अति शीघ्र जिला के पदाधिकारी अगली रणनीति भी तय करेंगे और समाज में काम कर रहे सभी सामाजिक संगठनों के साथ भी विचार विमर्श करके अपने इन मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेंगे । राजपूत समाज को इन हालात में कभी भी न उपेक्षित महसूस करने देंगे न असहाय छोड़ेंगे ।
















Total Users : 125222
Total views : 189407