खड़ो को भरो मानवता को जिंदा करो सभी ग्रहों का निदान करो, मानवता परमो धर्मः नर सेवा नारायण सेवा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आज अनु चौक हमीरपुर में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन द्वारा एक और मुहिम चलाई गई जिसमें अपने संगठन के नाम को सार्थक किया गया। अणु चौक, जहां टोनी देवी सुजानपुर और हमीरपुर के लिए सड़क जाती है, वहां पिछले 10-12-15 दिनों से दोनों तरफ बड़े खड्डे बने हुए थे और नालियों की खुदाई हो रखी थी, जो अभी तक पूरी नहीं भरी हुई थी।

 

 

इस समस्या को देखते हुए निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह डोगरा ने अपने राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री अनूप कुमार और यूथ उपाध्यक्ष निशांत शामा को बोला, जिसमें पूरी टीम ने मिलकर आज रेता बजरी सीमेंट और पत्थरों से खड्डों को भर दिया।

 

इस प्रयास से दुर्घटना संभावित क्षेत्र को सुरक्षित बनाया गया और मानवता का एक पुख्ता उदाहरण पेश किया गया। निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह डोगरा ने कहा कि जब तक नागरिक नैतिक जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, देश का उत्थान नहीं हो सकता।

 

हमीरपुर मेडिकल अफसर संगठन के अध्यक्ष और निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि सड़क पर पड़े गड्ढों और रास्तों की बनावट को सुचारू रूप से बनाए रखना मानवता का सबसे बड़ा काम है, जिससे प्रकृति और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

 

 

उन्होंने कहा कि खड्डों को भरना और सड़क का निर्माण करना सभी तरह के ग्रहों का निदान है। सभी लोगों को अपने-अपने तरीके से समाज सेवा और देश सेवा में अपना योगदान नैतिकता के मूल्यों के आधार पर करना चाहिए।

 

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर इस कार्य को पूरा किया, जिनमें श्री रंगीला राम, निस्वार्थ भाव सेवा संगठन से जुड़े जाने-माने वकील श्री विक्रांत ठाकुर, निस्वार्थ भाव सेवा संगठन युवा टीम के उपाध्यक्ष निशांत शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री अनूप कुमार जी शामिल थे।

 

स्थानीय दुकानदारों ने भी इस कार्य में सहयोग किया और खड्डों को भरने में मदद की। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने सभी का धन्यवाद किया।