अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 8-वीं बटालियन में तैनात सूबेदार मेजर राजेश कुमार के निधन पर दुःख प्रकट किया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नादौन विधानसभा के निवासी व जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 8-वीं बटालियन में तैनात सूबेदार मेजर राजेश कुमार के निधन पर दुःख प्रकट किया, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया।

 

 

 

गौरतलब है बीमारी के चलते 22-अगस्त-2025 को उन्होंने अंतिम साँस ली। तीन बहनो के सबसे छोटे भाई सूबेदार मेजर राजेश कुमार अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं।

 

अनुराग ठाकुर ने वीर सैनिक के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सूबेदार मेजर राजेश कुमार को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद किया जायेगा।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सारा देश दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और देश के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

 

उन्होंने कहा: “_मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नादौन विधानसभा के निवासी व जम्मू-कश्मीर राइफल्स में तैनात सूबेदार मेजर राजेश कुमार का निधन होना अत्यंत कष्टदाई है।

 

माँ भारती के प्रति राजेश कुमार के समर्पण, सेवा, साहस व निष्ठा को देश सदा याद रखेगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ हमारे वीर जवान राजेश कुमार के परिवार के साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को संबल व वीरात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।