द मैग्नेट स्कूल में मनाया गया, धूमधाम से गणेशोत्सव

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में बुधवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित करके दिया।

 

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने गणेश वंदना, समूह नृत्य तथा गणेश के जीवन पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत किया।

 

छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी बच्चों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।