द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में 30 को होगा खिलाड़ियों का ट्रायल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में राज्यस्तरीय अंडर-17 महिला व पुरूष तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए 30 अगस्त को खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।

 

 

तलवारबाजी संघ के जिला महासचिव अरूण कुमार चौहान ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, सहमति पत्र व चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 30 अगस्त से पहले स्कूल में आवदेन कर सकते हैं।

 

 

चयनित अभ्यर्थी 3 सितम्बर को मार्डन आइटीआई मैड़ी (अंब) में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां पर राष्ट्रीय तलावारबाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।

 

 

राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता उत्तराखंड के हल्द्वानी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक होगी।