



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला भव्य रैली के साथ पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. ढोल की धुन पर नाचते सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सन्नी शुक्ला को कंधे पर उठाकर नाचते हुए जश्न मनाया।
रैली के रूप में यह सिलसिला तवी मोड़ से शुरू हुआ और पार्टी मुख्यालय तक चला. युवाओं ने सन्नी शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।


सन्नी शुक्ला के साथ निवर्तमान भाजयुमो अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा को भी कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाया और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।



Post Views: 33

















Total Users : 125184
Total views : 189359