



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री के बिहार दौरे को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई दुखद जान माल के नुकसान की स्थितियों से जोड़कर कुछ भाजपा नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जारी एक ब्यान में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा नेताओं को स्मरण होना चाहिए कि आपदा और दुश्वारियों का सामना कर रहे प्रदेश तथा प्रदेश वासियों के प्रति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना के दो शब्द तक कहने की अवश्यकता महसूस नहीं की।
कौशल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी प्रदेश के अपने दौरे में महज़ सिराज तक ही सीमित रहे हालांकि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार सिराज विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ साथ समस्त प्रदेशवासियों के प्रति समान दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पांच करोड़ रुपए की राहत राशि दे कर हिमाचल के प्रति अपने सरोकार एवं संवेदनाओं का परिचय दिया परंतु प्रदेश से संबंधित तमाम भाजपा सांसदों के प्रतिनिधि मंडल ने जिसमें जय राम ठाकुर और राजीव बिंदल भी शामिल थे।



केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश के लिए आपदा के दृष्टिकोण से मदद की गुहार लगाई उसका नतीजा क्या हुआ भाजपा नेता इस विषय में भी स्थिति स्पष्ट करें!कौशल ने यू पी ए सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के कानून में बदलाव करने के भाजपा नेताओं के आरोप पर भी पलटवार करते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार संविधान को बदलने और तानाशाह व्यवस्था स्थापित करने के कानून बना रही है।
तो राष्ट्रीय आपदा की व्याख्या करने वाले कानून में संशोधन करने से किसने केंद्र सरकार के हाथ बांध कर रखे हैं उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि बार बार प्रदेश में आ रही प्राकृतिक आपदा में राजनीतिक बयानबाज़ी करने की बजाए संवेदनशीलता का परिचय दें।

















Total Users : 125141
Total views : 189290