



बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि बीते कल प्रदेश सरकार के मॉनसून सत्र के दौरान प्रदेश को आपदा प्रभावित प्रदेश घोषित करके यह साबित किया है कि यदि केंद्र सरकार के कान पर इस आपदा को लेकर जूं तक नहीं रेंग रही है तो ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस प्राकृतिक आपदा के खुद ब खुद लड़ कर सामना कर सकती है।
प्रदेश सरकार ने तो आपदा राज्य घोषित कर दिया, तो केंद्र की क्या मजबूरी है राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में …. संदीप सांख्यान


लेकिन प्रश्न यह उठता है कि इन हालातों में केंद्र की भाजपा सरकार इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से क्यों पीछे हट रही है। संदीप सांख्यान ने कहा हिमाचल प्रदेश को राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित घोषित किया है।



केंद्र हिमाचल के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहा… संदीप सांख्यान
लेकिन केंद्र की तरफ से अब तक ऐसी कोई घोषणा अभी तक सामने नहीं आई है, तो ऐसे में क्या केंद्र सरकार प्रदेश में आपदा की स्थिति में अपनी मनमानी करेगी। संदीप सांख्यान केंद्र की सरकार पर प्रश्न खड़े करते कहा है कि केंद्र सरकार का हिमाचल प्रदेश के वासियों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों है।

क्यों भाजपा के हिमाचल प्रदेश से चुने गए सांसद केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने में नाकाम रहे हैं, क्यों राज्यसभा के तीन सांसद भी हिमाचल के हितों की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
संदीप सांख्यान ने कहा कि ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को शाबाशी दी जानी चाहिए कि प्रदेश की विपरीत स्थितियों में भी आपदा प्रभावित घोषित कर दिया, लेकिन देश की केंद्र सरकार व देश के मुखिया की नींद हिमाचल की आपदा में भी अभी तक नहीं खुल पाई है। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश में वित्तिय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में लगातार प्रदेश में भारी बारिसों की वजह से एक अनुमान के तहत 25 से 28 हज़ार करोड़ रूपयों का नुकसान हुआ है।
इसके अलावा जानमाल का नुकसान अलग से है, प्रदेश में निम्न स्तर के बांध, किसानों की फसलों, लोंगो के घरों, गौशालाओं, लोकनिर्माण विभाग व लोकल सड़को, रास्तों और पेयजल योजनाओं, स्कूलों और अन्य सरकारी प्रॉपर्टीज को भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा करना तो दूर लेकिन प्रदेश को मदद भी नहीं दे रहा है।
संदीप सांख्यान ने कहा प्रदेश सरकार अपने सामर्थ्य से बढ़ कर काम कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार प्रदेश के प्रति अपनी कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहा है। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जिस तरह से प्रदेश को आपदा प्रदेश घोषित किया है उसी तरह से केन्द्र की भाजपा सरकार को भी प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए ताकि प्रदेश में हुए नुकसान को पुनर्स्थापित किया जा सके।
















Total Users : 125182
Total views : 189357