



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर दसवीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन मेरिट में अम्बिका सिंह ने 690 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। अभिनव और सुशांत ने 687 अंक प्रात कर दसवाँ स्थान प्राप्त किया। 2024-2025 के सत्र में सभी बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड मेरिट में छह बच्चों ने अपना स्थान पक्का किया है। शाहीन और अम्बिका ने 690 अंक प्राप्त करके सातवां स्थान पक्का किया। ऋषि राज ने 689 अंक प्राप्त करके आठवां स्थान पक्का किया और इसी के साथ अक्षिता ठाकुर, अभिनव, सुशांत ने 687 अंक प्राप्त करके दसवाँ स्थान पक्का किया।



इसी के साथ स्कूल की दसवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। जिसमें 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए है। स्कूल प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।




उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बेहतरीन परीक्षा परिणाम लाने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। बच्चों की यह उपलब्धि इस प्रतियोगी दौर में मजबूत नींव का काम करेगी। साथ में ही स्कूल प्रधानाचार्य जी ने परीक्षा परिणाम में बच्चों की इस उपलब्धि में शिक्षकों और अभिभावकों के परिश्रम को सराहा।

















Total Users : 125168
Total views : 189342