



आज दिनांक 04-सितम्बर-2025 को यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल युवा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने ऊना जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें हिमाचल प्रदेश में जारी भीषण प्राकृतिक आपदा को *’राष्ट्रीय आपदा’* घोषित करने और राज्य के लिए *विशेष आर्थिक राहत पैकेज* देने की मांग की गई।
यूथ कांग्रेस ने डीसी ऊना के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन, हिमाचल को विशेष राहत पैकेज की मांग


ज्ञापन में बताया गया कि जून 2025 से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राज्य में भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़ व फ्लैश फ्लड और बुनियादी ढांचे की तबाही से अबतक लगभग 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, 1,300 से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, 35,000 से अधिक मवेशियों की मृत्यु हुई है, और पुरे राज्य मेंअब तक लगभग ₹3.5 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।



प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गठित की जाएगी एसओएस आईवाईसी (SOS IYC) रिलीफ टीम
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कहा कि “यह केवल हिमाचल की नहीं, बल्कि पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र की त्रासदी है। पडोसी राज्य पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्र भी इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से अपील की गयी है कि वह इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें और हिमाचल को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करें। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने ऊना में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी कि भारी वर्षा के कारण पीक सिज़न में सेब उत्पादकों को भी भारी नुकसान हुआ है क्योंकि सड़कें बंद होने से फसल मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी हज़ारों करोड़ का बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की सहायता व राहत कार्यों के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एसओएस आईवाईसी (SOS IYC) रिलीफ टीमों का गठन किया जायेगा।

*सुक्खू सरकार के कार्यों की सराहना:*
युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीमित संसाधनों के बावजूद डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागु करना सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सुक्खु सरकार बिना किसी केंद्रीय सहायता के दिन-रात राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है। विधानसभा में इस विकट आपदा से निपटने के लिए केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज कि मांग हेतु सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव इस बात का प्रमाण है कि सुक्खु के सफल नेतृत्व में सरकार और विपक्ष दोनों इस संकट में एकजुट है।
*ज्ञापन की मुख्य माँगें:*
*1. हिमाचल में आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।*
*2. राज्य के लिए विशेष आर्थिक राहत पैकेज दिया जाए जिसमें सड़क, पुल, बिजली, पानी, दूरसंचार, मकान पुनर्निर्माण, किसानों, व्यापारियों और अन्य कामगारों व मजदूरों को सहायता राशि शामिल हो।*

*3. इसके अतिरिक्त आपदा की इस विकट घड़ी में हिमाचल युवा कांग्रेस ने हिमाचल सहित अपने पडोसी राज्यों पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता की मांग की। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल हिमाचल की ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र की त्रासदी है। इस कारण भी इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना अत्यावश्यक है।*
*हिमाचल युवा कांग्रेस ने आशा जताई है कि प्रधानमंत्री मोदी जो हिमाचल को अपना ‘दूसरा घर’ कहते हैं, इस कठिन समय में राज्य के साथ संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय देंगे।*
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, पूर्व महासचिव शिव सिंह रैनी, प्रदेश सचिव तुषार सिंह सतान, प्रदेश महासचिव नाहिद हसन, हरोली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम जोशी, महासचिव हरोली अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस नालागढ़ अध्यक्ष उदय राणा सहित अन्य कई युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।















Total Users : 125184
Total views : 189359