



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पिछले चार माह से लगातार बरस रही बरसात से हिमाचल प्रदेश के सभी जिले आपदा से प्रभावित हुए हैं l इस आपदा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा आपदा सहायता कोश की स्थापना की गई है l
क्लब की ‘आपदा सहायता टीम’ ने जमीन धँसने एवं जमीन खिसकने से बुरी तरह प्रभावित चबूतरा गांव का दौरा किया l

क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन भगवती प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में आपदा सहायता टीम ने संबंधित राजस्व अधिकारियों से चबूतरा गांव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों व प्रभावित परिवारों की जानकारी प्राप्त की तथा प्रभावित परिवारों को 65000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की गईl

उल्लेखनीय है कि रोटरी के सिद्धांतों का पालन करते हुए रोटरी क्लब सामाजिक विकास एवं आपदा राहत में अपना योगदान देता रहा है l इस वर्ष रोटरी अंतरराष्ट्रीय जिला 3070 के गवर्नर रोहित ओबेरॉय के नेतृत्व में रोटरी क्लब प्रदेश के सभी भागों में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रहा हैl

इस आपदा राहत टीम में रोटेरियन राकेश ठाकुर, राजीव शर्मा, रवि शर्मा, प्रोफेसर जेपी अग्निहोत्री डॉ अजायब सिंह वनियाल, डॉ संदीप शर्मा, डॉ अमरजीत अत्री, अजीत कुमार, डॉ अनिल वर्मा, ज्वाला सिंह राणा एवं डॉ हर्ष कालिया उपस्थित रहे l
Post Views: 306


















Total Users : 115628
Total views : 174586