



भट्ठा-सलौणी/हमीरपुर :- नादौन और बड़सर उपमंडल की भट्ठा-सलौणी सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क के कुछ हिस्से पर यातायात 5 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि भट्ठा-सलौणी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही एक महीने तक बंद की गई है।


इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पनयाली-धनेटा सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।



Post Views: 213

















Total Users : 125215
Total views : 189399