मोती जोशी ने दलबल के साथ भरा नामांकन

नादौन/हमीरपुर :-   कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कांगड़ा के निदेशक मंडल के चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। शनिवार को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोती जोशी ने नादौन जोन से निदेशक पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन सहकारिता विभाग की ओर से चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी राजेश कौशल को सौंपा। नादौन

कांगड़ा बैंक के निदेशक मंडल चुनाव के लिए नादौन जोन से हैं उम्मीदवार

 

जोन में कुल 113 वोट हैं। यह नादौन व बड़सर विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त जोन है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के 71 व बड़सर विधानसभा में 42 वोट हैं। 14 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, 19 सितंबर को दस्तावेजों की छंटनी होगी और 29 सितंबर को मतदान होगा। 29 को ही शाम के समय चुनाव परिणाम घोषित हो जाएगा।

 

मोती जोशी पहले भी कांगड़ा बैंक के मनोनीत निदेशक रह चुके हैं। उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी, कमल कम्मी, एडवोकेट कुलवीर परमार, उपप्रधान संजय शर्मा, अजय सौंधी, सुरेंद्र सुन्नी, कुलदीप कुमार, संदीप चौधरी, संजू परमार, काका, रिपन इत्यादि मौजूद रहे।