हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव सम्पन्न, के. सी. गौतम बने प्रदेशाध्यक्ष

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव दिनांक 6 सितम्बर, 2025 को वरिष्ठतम सदस्य वेद प्रकाश पाठक की अध्यक्षता व विलासपुर ज़िला प्रधान रत्न डोगरा एवं हमीरपुर खण्ड प्रधान देव राज पटियाल की देखरेख में पेंशनर भवन , हमीरपुर में सम्पन्न हुआ।

बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व संघ मुख्य संरक्षक  रमेश भारद्वाज के आकस्मात निधन व अन्य पेंशनरों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में पदाधिकारियों द्वारा निवर्तमान कार्यकारिणी की दो वर्ष की गतिविधियों वारे जानकारी दी और वर्ष 2023-25 के लेखों को हाउस के सामने प्रस्तुत किया गया जिसे बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया तदुपरान्त प्रदेशाध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई। इसी के साथ पर्यवेक्षकों द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रदेश प्रधान पद के लिए मण्डी ज़िला से लक्ष्मी आर्य व कांगड़ा ज़िला प्रधान प्रीतम भारती द्वारा  के. सी. गौतम का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सुभाष शर्मा सहित पूरे हाऊस ने समर्थन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष के लिए अन्य कोई नाम प्रस्तावित न होने पर के. सी. गौतम को सत्र 2025-27 के लिए निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चयनित घोषित किया गया।

 

इसके अतिरिक्त हाउस की सर्वसहमति से प्रदेश महासचिव पद के लिए ओम राज कंवर तथा वित्त सचिव के पद के लिए शम्भू राम जसवाल को निर्विरोध चयनित किया गया। कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन के लिए हाउस द्वारा खण्ड प्रधान को प्राधिकृत किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के उपरांत गवर्निंग बॉडी की पहली बैठक में  योग राज शर्मा को संघ का मुख्य संरक्षक तथा संघर्ष समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष के सी गौतम द्वारा प्रदेश चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने पर पर्यवेक्षकों तथा डैलीगेटस व समस्त पेंशनरों का चुनावी प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया ।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व पेंशनरों ने नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई जिनमें संघ संस्थापक बी०ड़ी०शर्मा, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, शिव कुमार कौड़ा, वली राम ठाकुर, रत्न डोगरा, गंगा पटियाल, राम कुमार माखन, हुक्म शर्मा, रंजीत सिंह, लक्ष्मी आर्य, संतोष वन्याल, उर्मिला आनन्द, जमना देवी, से वीना, विजय लक्ष्मी, निशा आनन्द, महेश कुमारी, कुसुम, दीप चन्द शर्मा, शम्भू राम जसवाल, प्रेम चन्द शर्मा, जगदीश शर्मा, तोता राम जंजुआ, बनारसी दास पटियाल, अवनीश कुमार, जगदीश शर्मा सासन, नरेन्द्र वन्याल, राम रत्न वर्मा, , रंजीत सिंह ठाकुर, राम चन्द कटोच, जोगिंद्र पुण्ड़ीर, अनिरुद्ध डोगरा, रमेश चन्द शर्मा, नरेन्द्र अग्निहोत्री, कृष्ण दत्त, अशोक सोनी, जगन्नाथ धीमान, वालकृष्ण जसवाल, , विजय कुमारी, वलदेव सिंह ठाकुर, विजय कुमार शर्मा, रोशन लाल सहित बड़ी सैंकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया।