नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री दें श्वेत शपत्र: रूमित सिंह ठाकुर 

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मीडिया के सामने रोज बयान दें रहे हैं कि केंद्र ने 5000 करोड रुपए की राशि हिमाचल में आई आपदा के लिए जारी कर दी है। तो दूसरी और वर्तमान मुख्यमंत्री इस बात को सिरे से नकारते हैं कि केंद्र ने अभी तक हिमाचल को एक रुपया तक नहीं दिया है।

 

 

ठाकुर कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब इस बात को स्वीकारते हैं कि केंद्र ने 5000 करोड राज्य सरकार को दे दिए हैं तो नेता प्रतिपक्ष को एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। और इसी तरह वर्तमान मुख्यमंत्री जब इस बात को नकारते हैं कि केंद्र से ₹1 भी नहीं मिला है।

 

उन्हें भी श्वेत पत्र जारी करना चाहिए ताकि जनता को भी सच्चाई का पता लगे कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है यह एक बहुत ही गंभीर विषय है।

आए दिन एक दूसरे पर आरोप लगाने और हिमाचल की जनता को बेवकूफ बनाने से अच्छा है अपना अपना श्वेत पत्र जारी करें।

असम सरकार ने भी हिमाचल आपदा के लिए 5 करोड़ जारी कर दिए किंतु हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी इस आपदा के समय में भी अपनी अपनी राजनीति करने में व्यस्त है जो की बहुत ही शर्मनाक बात है जिसका राष्ट्र देवभूमि पार्टी इन दोनों पार्टियों के कड़ी निंदा करती है।