हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक हुई सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, हमीरपुर ज़िला इकाई की मासिक बैठक दिनांक 8 सितम्बर , 2025 को प्रधान के सी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई। महासचिव शम्भू राम जसवाल द्वारा मंच संचालन करते हुए उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैण्ड़ा की जानकारी के साथ-साथ अन्य गतिविधियों वारे जानकारी दी।

 

सर्वप्रथम बैठक में संघ मुख्य संरक्षक श्री रमेश भारद्वाज, निवासी वडाला, ज़िला ऊना, श्री विजय कुमार , मुलाना व श्रीमती गीता देवी, भुक्कड़, ज़िला हमीरपुर के आकस्मात निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रधान के सी गौतम, सुभाष चन्द शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष बनारसी दास पटियाल टौणीदेवी प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, भोरन्ज प्रधान वचित्र सिंह ठाकुर, नादौन खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा आदि प्रमुख रहे।

 

वक्ताओं ने पेंशनरों के सरकार के पास लम्बित आर्थिक लाभ न मिलने पर सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जताई गई। विशेष रूप से 1.1.2016 से जनवरी, 2022 के मध्य सेवानिवृत्त पेंशनरों की ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि की वकाया राशि का भुगतान न होने पर इस वर्ग में सरकार के प्रति वड़ा असंतोष है।

 

प्रधान के.सी.गौतम ने प्रदेश इकाई का चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर ज़िला के समस्त पदाधिकारियों व पेंशनरों का धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस माह प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने पर सरकार से मिलकर पेंशनरों की लम्बित मांगें उठायेंगे।

 

उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री साली ग्राम ठाकुर ,मेहर चंद पटियाल, रत्न चन्द चांगरा, वनारसी दास, सन्तोष वन्याल, वलदेव दास शर्मा, राजीव शर्मा, राम भज्ज, जगदीश शर्मा, राज कुमार पटियाल, दीप चन्द शर्मा, रोशन लाल पटियाल, नानक चन्द, राज कुमार पटियाल, रमेश चन्द शर्मा, वलदेव सिंह ठाकुर, प्रकाश चन्द , रंजीत सिंह, तिलक राज सहित अन्य पेंशनर शामिल रहे ।