



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आखिरकार वह दिन आ ही गया जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने अति व्यस्ततम शैडयूल से हिमाचल प्रदेश में आए जल प्रलय का जायजा लेने के लिए समय निकाला गया।
प्रधानमंत्री के दौरे प्रदेशवासियों को भारी उमीदें. संदीप सांख्यान


प्रदेश में होने वाली यह लगातार तीसरा जल प्रलय है जिसमें सैंकड़ों की संख्या मे अनमोल जानें चली गई हैं जबकि हजारों लोगों की खून पसीने की कमाई, उनके घरबार सब पानी के बहाव में चले गए।



हिमाचल प्रदेश को दूसरा घर कहने वाले प्रधानमंत्री करे राष्ट्रीय आपदा की घोषणा. संदीप सांख्यान
चूंकि हादसा बड़ा है इसलिए प्रदेश की जनता की उम्मीदें पीएम मोदी पर टिकी हैं तथा आशा यह है कि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर प्रदेश के जख्मों पर मरहम लगाने का काम होगा। यह बात कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने मीडिया को जारी बयान में कही।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से प्रदेशवासियों को अच्छी खासी उम्मीदें हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार यह तीसरी बरसात की प्राकृतिक त्रासदी है जिसमे हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है, सैकड़ों लोंगो के घर बहे है, लोंगो की गौशालाऐं बही है, मवेशियों के साथ-साथ जानमाल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
प्रदेश के कई जिलों में सेब की फसलों के साथ फल सब्जी आदि की नकदी फसलें भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई हैं। हिमाचल को एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए काफी समय लगेगा। यही नहीं इसके अलावा प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण विभाग की सड़के, भवनं, जल शक्ति विभाग की पेयजलापूर्ति योजनाओं और पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग का भी भारी नुकसान प्रदेश को हुआ है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश के आवागमन की जीवनरेखा कहे जाने वाली फोरलेन, नेशनल हाइवे, स्टेट हाईवे, जिलास्तरीय सड़कों का भी भारी नुकसान हुआ है। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश का जिला मंडी सदर, सराज, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र, कुल्लू.-मनाली, चंबा, भरमौर, मणिमहेश, बिलासपुर जिला का सदर, श्री नयना देवी जी, झंडूता विधानसभा क्षेत्र और सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर में भी भारी तभाही हुई है।
संदीप सांख्यान में कहा कि देश के प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में आई आपदा का निरीक्षण करने आ रहे है। संदीप सांख्यान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि प्रदेश की आपदा के पूर्ण आंकलन करके इसके आपदा के लिए जल्द से राहत पैकेज को घोषणा की जाए तथा प्रदेश की इस प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें।

संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने तो बाकायदा विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सामने प्रदेश को आपदा ग्रसित राज्य घोषित किया है तो ऐसे में प्रधानमंत्री को भी प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए।















Total Users : 125216
Total views : 189400