



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी, मंडल बड़सर के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता विवेक कटोच द्वारा हमारे लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से भ्रामक, निराधार एवं राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं।
वास्तविकता यह है कि वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने अपने क्षेत्र के हर पीड़ित परिवार तक पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों में अग्रिम पंक्ति में कार्य किया। वे लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहे, पीड़ितों का मनोबल बढ़ाते रहे तथा स्वयं राहत सामग्री वितरण में जुटे रहे।


कांग्रेस नेता द्वारा यह कहना कि भाजपा विधायक अपने घरों में दुबके रहे, जनता को गुमराह करने का एक असफल प्रयास मात्र है। प्रदेश की जनता ने स्वयं देखा है कि जब-जब हिमाचल प्रदेश किसी आपदा से जूझा है, भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने बिना किसी स्वार्थ के सेवा कार्य किए हैं।



आज जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार है, तब भी यह स्पष्ट है कि सरकार केवल कागज़ी घोषणाओं और खोखले वादों तक सीमित है। पीड़ित जनता तक वास्तविक राहत पहुँचाने में सरकार पूरी तरह असफल रही है।
इसके विपरीत भाजपा विधायक निरंतर जनता के बीच रहकर उनके दुःख-दर्द को बाँटते हुए समस्याओं का समाधान खोजने में सक्रिय हैं।

मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि –
“भारतीय जनता पार्टी का ध्येय केवल और केवल जनता की सेवा है। भाजपा के जनप्रतिनिधि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।
कांग्रेस नेता झूठे आरोपों और भ्रामक बयानों से जनता को गुमराह करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता। भाजपा जनता के विश्वास पर सदैव खरी उतरेगी।”















Total Users : 115616
Total views : 174567