



भोरंज/हमीरपुर :- सायर उत्सव के उपलक्ष्य पर 16 सितंबर को भोरंज उपमंडल में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिलाधीश अमरजीत सिंह की ओर से पहले ही आदेश जारी हो चुके हैं।
दरअसल, जिला स्तर पर हर वर्ष दो स्थानीय अवकाश घोषित किए जाते हैं। जिला हमीरपुर में इस वर्ष चार उपमंडलों हमीरपुर, सुजानपुर, बड़सर और नादौन में 13 जनवरी को लोहड़ी पर स्थानीय अवकाश रखा गया था। जबकि, भोरंज उपमंडल में लोहड़ी के बजाय 16 सितंबर को सायर की छुट्टी रखी गई है।


इसके अलावा जिले सभी उपमंडलों में 22 अक्तूबर को गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर भी स्थानीय अवकाश रहेगा।



Post Views: 238
















Total Users : 115634
Total views : 174599