



नादौन/हमीरपुर :- नादौन उपमंडल में सेरा-पखरोल-मानपुल सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 सितंबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि सेरा-पखरोल-मानपुल सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू ढंग से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 सितंबर तक बंद की गई है।


इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक मानपुल से मझियार, किटपल, तूतड़ू, बंगाणा सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।



Post Views: 289

















Total Users : 122780
Total views : 185663