सुभाष चंद्र बोस स्मारक रा. महा.वि. के सहयोग से हिंदी दिवस का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   माय भारत हमीरपुर (हि.प्र.) एवं एन एस एस नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर(हि.प्र.)के सहयोग से हिंदी दिवस का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर मे किया गया!
कार्यक्रम मे डॉक्टर विजय कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे! जिला युवा अधिकारी दीपमाला, एन एस एस पी ओ एन डी खन्ना व विनोद चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे! हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रतिभागियों ने बडचड के भाग लिया! मुख्य अतिथि द्वारा सभी को बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि के साथ भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
इसके बाद 1953 से इस दिन को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ये दिन हिंदी के महत्व, उपयोगिता और हिंदीभाषी होने के गर्व को बढ़ाता है। ये हमारी मातृभाषा के प्रति हमारे आदर को दर्शाने का दिन है।जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही बताया कि हर साल 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस हमें फिर से अपनी जड़ों से जोड़ता है।
 यह उस भाषा का उत्सव है जिसने हमें एक-दूसरे से जोड़ा है।कार्यक्रम मे भाषण प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर आस्था, द्वितिय स्थान पर पायल ठाकुर व तीसरे स्थान पर मानवी रही!
वही कविता प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर रुचि शर्मा , द्वितिय स्थान पर रितिका व तीसरे स्थान पर सानिया रही! विजेता प्रतिभागियों को माय भारत हमीरपुर की तरफ से डायरी व पेन दे कर के समानित किया गया!
कार्यक्रम मे मंच संचालन एन एस एस पी ओ विनोद चंद द्वारा किया गया! कार्यक्रम के अंत मे एन एस एस पी ओ डॉक्टर एन डी खन्ना द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व सफल आयोजन की बधाई दी।