



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धनेटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा प्रदान करने के बाद यहां 2 और नए डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को उनके घर के पास ही बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में धनेटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्रदान किया था और यहां सभी आवश्यक पदों को सृजित करने तथा विभिन्न सुविधाओं का प्रावधान करने की घोषणा की थी। इन घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री ने सीएचसी धनेटा में 2 नए डॉक्टरों की नियुक्तियां की हैं।


उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि धनेटा अस्पताल में 2 नए डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इससे यहां मेडिकल ऑफिसर्स और डेंटल सर्जन सहित कुल चार डॉक्टर हो गए हैं।



मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सीएचसी धनेटा में सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को उनके घरद्वार पर ही बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। धनेटा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों ने नए डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री आम लोगों को उनके घरद्वार के पास ही चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसी क्रम में उन्होंने धनेटा अस्पताल का दर्जा बढ़ाया और यहां अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्तियां की हैं।

















Total Users : 126866
Total views : 191897