प्रधानमंत्री जन्मोत्सव कार्यक्रम में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 17 सितम्बर को – विजय बहल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  लोहरी (कलांझड़ी) अटल-प्रेम सेवा संस्था के अध्यक्ष विजय बहल ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा प्रधानमंत्री जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 17 सितम्बर 2025, बुधवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम ज्योत्सना आई.टी.आई., लोहरी में प्रातः 9:30 बजे से आरंभ होगा।

 

विजय बहल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस.पी. बंसल शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योत्सना प्राइवेट आईटीआई के प्रबंध निदेशक श्री जे.के. चौहान उपस्थित रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि समारोह में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

कार्यक्रम में सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।