



बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा है कि आज देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वो 75 वर्ष के हो गए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं, पर क्या वह भी अब मार्गदर्शक मंडल के सदस्य बन जाएंगे, क्योंकि भाजपा के एजेंडे पर साल 2014 में तो यही तय हुआ था।
प्रदेश में आपदा, पितृपक्ष भी चल रहा है, लेकिन भाजपा नेता प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हवन यजन में मस्त, यही भाजपा का सनातन: संदीप सांख्यान


संदीप सांख्यान ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। एक तरफ पूरा प्रदेश आपदा से ग्रसित है लोगों के घर के चूल्हे बुझे हुए हैं और भाजपा के नेता यहाँ हवन यज्ञ कर रहे हैं हलवे बांट रहे हैं, वैसे भी आजकल पितृ पक्ष चल रहा है।



संदीप सांख्यान ने चुटकी लेते हुए कहा पितृपक्ष में हवन यज्ञ कितने मुनासिब हैं यह सनातनियों को ज्यादा बेहतर पता होगा हमें तो नास्तिक कह कर बदनाम किया जाता है। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश में आपदा के समय भाजपा के नेता कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर जो कटाक्ष कर रहे हैं यह भाजपा के मानसिक दिवालियापन का प्रमाणित दस्तावेज है।
क्या अब भाजपा के नेता भी चाटुकारिता में इस हद तक जा चुके हैं कि पीछे उनसे भी नहीं मुड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन एक निजी कार्यक्रम है जो सामान्य नागरिकों के जीवन में भी सदैव आता है आप उसे राष्ट्रीय पर्व में परिवर्तित कर रहे हैं वह भी उस समय जिस समय प्रदेश एक बुरे आपदा के दौर से गुजर रहा है

और हैरत की बात है कि इसके लिए भाजपा और वर्कशॉप कर रही है जिसको नाम दिया है “सेवा पखवाड़ा” और आखिर यह सेवा आम जनता के मध्य होने चाहिए थी लेकिन सियासत है के मानती ही नहीं है।
कई जगह युवाओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहे हैं। संदीप सांख्यान ने कहा सुभाष चंद्र बोस ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भारतीय जनता पार्टी का रही है कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें सत्ता दूंगा आखिर हम किसी और देश को ले जा रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है।
















Total Users : 115217
Total views : 173932