



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- लोकसभा चुनाव से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नित नए हथकंडे अपना रही है। भाजपा परदेश कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। इसका प्रमाण राज्यसभा के इलेक्शन में देखने को मिला है। यह बात जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने कही।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता बोले मोदी और अमित शाह को माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता
रोहित शर्मा ने केंद्र सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह आए दिन सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें हिमाचल की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
लोकसभा चुनाव से कांग्रेस का ध्यान हटाने का किया जा रहा प्रयास
उन्होंने कहा की आज भी कांग्रेस सरकार बहुमत के साथ है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार का दस साल का कार्यकाल विफल रहा है। यही कारण है की हिमाचल सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रही है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की लोकसभा चुनाव में हिमाचल की जनता भाजपा को आइना दिखाएगी।

उन्होंने कहा की यदि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है तो निश्चित तौर पर शर्मनाक है। उन्होंने कहा की परदेश में आपदा आई तो प्रदेश सरकार ने जनता का पूरा साथ देते हुए अपना दायित्व बखूभी निभाया है। रोहित शर्मा ने कहा की व्यक्तिगत एजेंडा से सरकार नही चलती। सरकार का अपना एजेंडा होता है और उसी के तहत कार्य किया जाता है।
Post Views: 346



















Total Users : 115104
Total views : 173728