सेवा पखवाड़े पर सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीमों ने किया स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर “सेवा पखवाड़े” के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं साँसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीमों ने प्रदेशभर मे स्वास्थ्य जांच करते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मे स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य की जांच कर अपनी सेवाएं प्रदान की ।

प्रदेश भर मे जांचा 1834 लोगों का स्वास्थ्य

सेवा पखवाड़े के तहत अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने प्रदेशभर मे 882 छात्रों व 849 छात्राओ सहित 1834 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की । स्वास्थ्य जांच के दौरान 131 मरीज जोड़ों के दर्द से जबकि 68 मरीज उच्च रक्तचाप, 51 मरीज मधुमेह, 10 गायनी, 5 त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए ।

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बताया की प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की विभिन्न टीमें (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024) तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिभिन वर्गों के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेगी ।

 

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांधी चौक हमीरपुर मे साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम (सावी,मनीषा ,नवीन) ने डॉ पंकज के नेतृत्व में भाजयुमो द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर मे लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच की एवं रक्त की भी जांच की गई | मरीजों को उचित उपचार एवं निशुल्क दवाईओ का वितरण भी टीम द्वारा किया गया ।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे यह स्वास्थ्य जांच शिविर हिम हेरिटेज पब्लिक स्कूल मे डॉ अंजू के नेतृत्व मे लगाया गया जिसमे 120 स्कूली छात्र छात्राओ के स्वास्थ्य की जांच करते हुए निशुल्क उपचार परामर्श देते हुए ब्लड ग्रुप व हेमोग्लोबिन की जांच की गई ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री अजय रिंटू, भाजपा प्रदेश सचिव बंदना योगी, सदर विधायक आशीष शर्मा, बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री,राजिंदर राणा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी विशेष रूप मे मौजूद रहे।