निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के सदस्य आपदाग्रस्त लोगों की कर रहें हर संभव मदद: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जीवन राम अनिल धीमान के साथ संयुक्त कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष व मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन हमीरपुर अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ लगते गांव जंगल में किराए की दुकान कर रहे बंटी का कुशल क्षेम पूछा और उनके किराए वाली दुकान में आई आपदा का जायजा लिया बंटी यहां पर किराए की दुकान पर मुर्गों और देसी सूअर पलता है और अपने रोजमर्रा की जिंदगी को का गुजारा करता है।

इस बारिश की वजह से पीछे पूरा दंगा और नाला अचानक से बारिश के पानी के भाव के साथ उन दुकानों की तरफ आ गया जिससे पूरे दुकानों के अंदर पानी और मालवा भर गया गनीमत रही कि सारे पशु और मुर्गी मुर्गियां सुरक्षित होड़ो से निकल दिये और खुद की जान की रक्षा भी हो गई।

इस के चलते अब रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है और कोई भी कमाई नहीं हो पा रही है पता चलने पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने निस्वार्थ भाव सेवा संगठन की मदद से आज उनको अपनी नेक कमाई से श्री हरि नारायण की कृपा से आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया ।

बंटी ने भी संस्था और डॉ सुरिंदर सिंह डोगरा का आभार किया और बंटी ने कहा की किसी ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली है और सुध लेने आये डॉ डोगरा को उन्होंने मदद के लिए इंसानियत धर्म निभाने के लिए सादर नमन और आभार व्यक्त किया। जय हिंद जय हिमाचल।।