बेरोजगार बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सीएम राहत कोष में दिया 70 हजार का अंशदान 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश में आई भयानक आपदा ने हिमाचल को कई गहरे जख्म दिए हैं। जिसकी भरपाई कई सालों तक संभव नहीं है। आपदा की इस घड़ी में हर कोई यथासंभव राशि सीएम राहत कोष में दान कर रहा है। इसी कड़ी में बेरोजगार बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एमपीएचडब्लू) ने सीएम राहत कोष में 70 हजार रुपये का अंशदान दिया। (कृपया फोटो जरूर लगाएं)

 

गौरतलब है कि बिलासपुर से कांग्रेस से जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा जी की अध्यक्षता में बेरोजगार बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिमला में सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुखु से मिले और सीएम राहत कोष में 70 हजार रुपये का अंशदान दिया।

 

 

इस दौरान संघ ने सीएम से स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरने की मांग की। सीएम ने उन्हें रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का आश्वाशन भी दिया।

 

इस अवसर पर हमीरपुर से सोनू धीमान, महेंद्र पाल, मंडी से निशांत, दीपक, प्रवीन और बिलासपुर जिले से अभिषेक यशहोत्रा ने बताया कि बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं।

 

इस महंगाई के दौर में उनके परिवार का भरण पोषण बेहद ही कठिनाई से हो रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के सालों बाद भी वे नौकरी की राह देख रहे हैं। ताकि वे अपने परिवार का सहारा बन सकें।

 

आपको बता दें कि रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर संघ के सदस्य कई बार सीएम से मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बहुद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 2072 स्वीकृत है, जिनमें से 1920 पद रिक्त चले हैं।

 

 

इस दौरान बेरोजगार बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एमपीएचडब्लू) ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और स्वास्थ्य सचिव एम सुधा से मुलाकात कर विभाग में रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरने हेतु ज्ञापन भी सौंपा.