



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर और मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें निम्नलिखित अर्जी लगाई।

आशीष शर्मा ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो नए पुलों क्रमशः *19.0 मीटर सिंगल स्पैम आरसीसी टी बीम ब्रिज ओवर जमली खड्ड एट आरडी 0/960 का निर्माण* और *19.0 मीटर लॉन्ग स्पैम ब्रिज ओवर गुधवीं खड्ड एट आरडी – 4/785 का निर्माण* पुराने पुलों के स्थान पर करने के लिए कुल 722.44 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है।



हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत दो पुलों के निर्माण से पहले पुराने पुलों को डिस्मेंटल न करने बारे।




हमीरपुर से जाहू वाया लंबलू रूट के लिए एकमात्र सड़क है। जिसमें से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। महोदय, मुझे जानकारी यह है कि विभाग स्वीकृत नए दो पुलों के निर्माण से पहले यहां पर मौजूद पुराने पुलों को डिस्मेंटल करने का विचार कर उनके स्थान पर नए पुलों का निर्माण करने का विचार कर रहा है।

यदि पुराने पुलों को डिस्मेंटल करने के बाद नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा तो इस सड़क से गुजरने वाले हजारों वाहनों के लिए यातायात बाधित हो जाएगा। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहनचालकों को अन्य बैकल्पिक सड़कों से होकर गुजरना पड़ेगा, जो उनके गंतव्य के लिए अधिक दूरी एवं अधिक ईंधन की खपत करेगा।


क्योंकि इस सड़क से हमीरपुर मुख्यालय के लिए निजी एवं सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों सहित अन्य विभागीय कार्यालयों के लिए लोग रोजाना जाते हैं। ऐसे में पुराने पुलों के डिस्मेंटल हो जाने से उन्हें आवाजाही में परेशानी होगी।

उन्होने कहा कि इन नए दो पुलों के निर्माण के लिए पहले साथ लगती भूमि का अधिग्रहण किया जाए, तत्पश्चात इस भूमि पर नए पुल बनाए जाएं। ताकि पुराने पुलों पर से आवाजाही सुचारु रहे और लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

एक अन्य सड़क विस्तारीकरण के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। जिसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना भाग- 3 के तहत हमीरपुर से जाहू वाया लंबलू सड़क के विस्तारीकरण का कार्य धीमा चला हुआ है और इस कार्य के लिए बार बार सड़क को यातायात के लिए बंद किया जा रहा है।
जबकि निर्धारित अवधि में इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य नहीं हुआ है। इस सड़क के बार बार बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी हो रही है।

विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदार को इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएं और साथ ही सड़क के एक भाग को तुरंत यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए जाएं। ताकि इस सड़क से एम्बुलेंस , स्कूल बसें और अन्य वाहन आवाजाही कर सकें। ताकि लोगों को आवाजाही में आ रही समस्याओं का सामना न करना पड़े।
जनहित में इन मुद्दों पर आप स्वयं गौर कर प्राथमिकता के आधार पर इन पेश आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करें। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का सुझाव आपके समक्ष पेश किया है। आपके द्वारा लोगों की समस्या के समाधान हेतु उचित कार्रवाई के लिए हमीरपुर की जनता सदैव आभारी रहेगी।
इस मौके पर हमीरपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री प्रमोद पटियाल, तेन सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, रजनीश जमवाल, तिलक राज शर्मा, रंगीला राम, जोगिंदर कुमार, परमजीत, पंकज शर्मा, शुभम, सचिन, संतोष, अंकुश सहित अन्य मौजूद रहे।















Total Users : 125162
Total views : 189331