हिन्दी भाषा के महत्त्व पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला का किया प्रदर्शन 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का परिणाम: अरनीश, कक्षा -नवीं ने प्रथम ,वैष्णवी व कीर्ति लखनपाल कक्षा -नवीं ने द्वितीय, अनन्या व आस्था कक्षा -नवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित

करते हुए कहा कि – “हिन्दी हमारी मातृभाषा है और यह हमारे संस्कृति तथा सभ्यता की पहचान है।

 

भाषा केवल संवाद का साधन ही नहीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और ज्ञान को व्यक्त करने का माध्यम भी है। विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा का सम्मान करना चाहिए और इसे दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। निबंध लेखन जैसे आयोजन विद्यार्थियों में लेखन कौशल, चिंतन-मनन की क्षमता तथा भाषा प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं।”

 

प्राचार्य ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर लेखन की प्रेरणा दी। निर्णायक मंडल ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं की घोषणा की।

 

कार्यक्रम का संचालन निर्मला द्वारा किया गया तथा अंत में मैडम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।