दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने शोक सभा का आयोजन: मनोहर लाल कानूनगो

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर ने एक शोक सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में किया । इस सभा में उपभोक्ता संगठन के बहुत ही कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, अनुभवी सदस्य रहे ज्ञानचंद शर्मा, जो गांव व डाकघर मुडखर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर जो वर्तमान में हमीरपुर मुख्यालय में रहते थे, का निधन पिछले कल हो गया तथा उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव में कल संपन्न हुई ।

 

 

जिसमें सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ‌। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा । शर्मा जी ने शिक्षा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी तथा नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के संयोजक के रूप में भी लंबे समय तक सेवाएं दी ।

 

शर्मा जी ने उपभोक्ता संगठन में वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट सेवाएं दी तथा उनके नेतृत्व में इस संगठन द्वारा किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जिसका पूर्ण श्रेय शर्मा जी को जाता है ।

 

 

किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए कार्यों का आकलन उनके जाने के बाद होता है । अतः उनके जाने से जहां उनके परिवार के सदस्यों को दुख हुआ है वहीं हमारे संगठन को भी उनकी कमी खलेगी।

 

संगठन के सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार के सदस्यों को असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, एस के कौड़ा, पीएन शर्मा, विपिन शर्मा, युद्ध वीर पठानिया, बलबीर पटियाल, हेमराज शर्मा, मनसुख पठानिया,ओ पी नंदा तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।