निस्वार्थ भाव संगठन की टीम आपदाग्रस्त परिवारों को दे रही है राहत: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   सुजानपुर विधानसभा के अंतर्गत बीड बगेहडा पंचायत के और जोल पलाही पंचायत के अंतर्गत तीन आपदाग्रस्त परिवारों को राहत दी गई और जिसमें गारा गाँव के अंतर्गत  दीनानाथ जिन का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

गनीमत रही की अपनी बहू की डिलीवरी के लिए सारा परिवार चंडीगढ़ गया हुआ था और जिस बच्चे के आगमन के भाग्य से आज पूरा परिवार सुरक्षित रहा और साथ में ही जब बीड बगेहडा गांव में स्वर्गीय जीवन धीमान के घर पहुंचे तो उन्होंने भी अपना दुख सांझा किया जिनकी गौशाला पूरी डेह गयी मवेशी किसी तरह से सुरक्षित किये और मौके पर पहुंची निस्वार्थ भाव संगठन की टीम के राज्य स्तरीय सदस्य मीडिया प्रभारी जीवन राम और धीमान अनिल धीमान जी के साथ हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने दीनानाथ और स्वर्गीय  विपिन धीमन के परिवार को आर्थिक सहायता दी ,इसी कड़ी में चलते हुए जोल पलाही पंचायत के अंतर्गत समोना गांव में भी गए और  सतनाम जिनका दो मंजिला कच्चा मकान पूरी तरह बारिशों के कारण क्षतिग्रस्त हो गया आसपास के पड़ोसियों ने समय रहते हैं उन्हें घर से निकलवाया और छोटे-छोटे बच्चों के साथ सतनाम के परिवार को बचा लिया गया लेकिन सामान और मकान दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त खत्म हो गए ।

जिसके चलते वहां पर भी अपनी नेक कमाई से श्री हरि नारायण की कृपा से सहायता की और आश्वासन दिया कि आगे भी पूरी तरह से साथ देंगे और खड़े रहेंगे मदद करेंगे आज तीनों परिवारों में लगभग ₹10000 की राशि का अनुदान वितरण किया और भविष्य में भी उनकी सहायता इंसानियत तौर पर करने का पूरा वायदा किया। डॉक्टर डोगरा ने बताया की आपदा के दौरान किसी भी तरह की कटास राजनीति नहीं होनी चाहिए इस समय इंसानियत धर्म को निभाते हुए हर आदमी को हर संस्था को हर पार्टी को आगे आना चाहिए और जो लोग निस्वार्थ काम करते हैं चाहे सरकारी हो चाहे गैर सरकारी हो सभी को सरकार को साधुबाद करना चाहिए और सभी दलों को भी मदद के लिए आगे आना चाइये।

बताते चलें कि यह तीनों परिवार सभी छोटी-मोटी कोई private नौकरी और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग हैं जरूरतमंद लोग हैं शासन और प्रशासन और अन्य संस्थाओं से भी अपील करते हैं कि उनकी यथा संभव मदद की जाए ।

 

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य  जीवन राम मीडिया प्रभारी  अनिल धीमान  काका जी  बबलू  विपन टैक्सी वाले  रमेश चंद इन सब का डॉक्टर सुरेंद्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन अध्यक्ष हमीरपुर ने दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद किया और आगे भी मानवता के कार्यों में जुड़े रहने के लिए आग्रह किया