



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल बेरी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रविवार के दिन भी स्वास्थ्य केंद्र खुला रखा गया है।

जिला स्तरीय आदेशों के अनुपालन में, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने आशा वर्कर और सुपरवाइजर रविंद्रा देवी सौरभ ठाकुर के साथ मिलकर इस मुहिम के तहत सभी का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन और नॉन कम्युनिकेबल डिजीजीज की जांच की और जागरूक किया।



इस दौरान, मेडिकल ऑफिसर हमीरपुर डॉक्टर अजय अत्री ने भी शिरकत की और सामान्य जनता को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपनी जांच के लिए जरूर आएं, क्योंकि इस पखवाड़े में सभी महिलाओं की जांच की जाएगी।




जिसका खर्च सरकार वहन करेगी। स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार का निर्माण होता है, जो आगे चलकर स्वस्थ राष्ट्र की ओर ले जाता है।

मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज और मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने अपने उच्च अधिकारी डॉ अजय अत्री का आभार प्रकट किया और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया।


















Total Users : 125072
Total views : 189155