दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने नगर निगम के  कमिश्नर, को कार्य ग्रहण करने पर दी बधाई 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया व महासचिव मनोहर लाल कानूनगो की अध्यक्षता में कमिश्नर, नगर निगम हमीरपुर से आज दिनांक 22 9.2025 को उनके कार्यालय में मिला तथा उन्हें कार्य ग्रहण करने पर बधाई दी ।

संगठन के माननीय सदस्यों ने आशा व्यक्त की, कि यह नगर निगम कमिश्नर महोदय के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छूएगा तथा शहर व पूरे निगम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा ।

 

संगठन के शिष्टमंडल ने कमिश्नर महोदय को आश्वासन दिया कि वह उन्हें समय-समय पर पूर्ण सहयोग देते रहेंगे । शिष्टमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस0 के0, कौड़ा, हेमराज शर्मा व अनिरुद्ध डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

मनोहर लाल कानूनगो महासचिव