



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में हिन्दी पखवाड़ा उत्सव के अंतर्गत अध्यापकों हेतु सामान्य हिन्दी एवं तकनीकी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अध्यापकों में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं तकनीकी शब्दावली के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि – “हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और अस्मिता की आधारशिला है। अध्यापकों के माध्यम से ही विद्यार्थी हिन्दी भाषा की महत्ता को समझ पाते हैं। अतः इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ भाषा के समग्र विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं।”



प्रतियोगिता में सभी अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट भाषाई ज्ञान तथा तकनीकी शब्दों के प्रयोग से सभी को प्रभावित किया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर सम्मानित भी किया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम :सर्वाधिक समान अंक पाने वाले निम्नलिखित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया – राजेश पराशर,स्नातकोत्तर शिक्षक- भौतिक विज्ञान, सोनिका कुमारी,प्रशिक्षित स्नातक अध्यापिका-समाजिक विज्ञान, दीप,प्राथमिक अध्यापक, अंग्रेज- प्राथमिक अध्यापक, कु.सोनाली-प्राथमिक अध्यापिका, मीनाक्षी- संगीत-अध्यापिका

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी शब्दावली के व्यवहार में सतत प्रयासरत रहेंगे।
















Total Users : 125182
Total views : 189357