



धनेटा-बड़सर :- हमीरपुर जिले के महत्वपूर्ण मार्ग धनेटा-बड़सर सड़क का अपग्रेडेशन कार्य आरंभ किया गया है। अभी 0 से 8 किलोमीटर तक के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते सड़क के इस हिस्से पर यातायात 22 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए धनेटा-बड़सर सड़क के उक्त हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 22 अक्तूबर तक बंद की गई है।


उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक धनेटा-राजनौण, डिग्री कालेज, मंडियानी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उपायुक्त ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।



Post Views: 207

















Total Users : 125219
Total views : 189404