बंदरों कुत्तों के मुद्दे पर लगातार लड़ाई जारी रहेगी: नागरिक सभा

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  शिमला नागरिक सभा की कमेटी की बैठक शिमला में ही जिसमें यह किया गया कि बंदरों कुत्तों के  मुद्दे पर लगातार लड़ाई जारी रहेगी । ज्ञात रहे शिमला नागरिक सभा में 17 तारीख को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांग की थी कि शहर में कुत्तों के लिए कोई सख्त कानून बनाए जाए ।

बैठक में तह किया गया कि हर वार्ड में पार्षदों को ज्ञापन दिया जाएगा व मांग की जाएगी कि शिमला नागरिक सभा के इन मुद्दों को मासिक बैठक में उठाए
जैसा कि हम मांग कर रहे है कि शिमला शहर में कुत्तों बंदरों को पकड़ कर नसबंदी व्यापक रूप से की जाए ।

 

शिमला शहर के हर जोन में कुत्ता शेल्टर ओर पाउंड बनाए जाए , प्रत्येक वार्ड में समर्पित फीडिंग जिन बनाए जाए ।बंदरों कुत्तों के काटने पर मुआवजा दिया जाए । लोगों को आवारा कुत्तों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए , 24*7 हेल्पलाइन नंबर ओर रिपोर्टिंग सिस्टम शुरू किया जाए  शहर में ।

 

इन मुद्दों को लेकर नागरिक सभा हर वार्ड में बैठक करेगी । 29 सितंबर को जिस दिन प्रस्तावित नगर निगम की मासिक बैठक भी है नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करेगी
बैठक में अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, सचिव विवेक कश्यप, कोषाध्यक सुनील वशिष्ठ, महेश वर्मा , किशोरी ड़डवालिया, जगदीप पावर , किशोरी डडवालिया , प्रो राजेंद्र चौहान , गजाला अनवर ,सोनिया सवरवाल, रमा रावत , संजीवविजय कौशल रंजना जैरेट, खजूरिया, पवन शर्मा , मौजूद रहे, विवेक कश्यप सचिव ओर जगमोहन ठाकुर