



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आपदा के समय जनता को राहत और सहयोग की आवश्यकता होती है, न कि केवल बयानबाज़ी और टिप्पणियों की। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा बड़सर विधानसभा के गौरव, आन-बान-शान विधायक इंद्र दत्त लखनपाल हर दुख-दर्द में जनता के साथ खड़े रहते हैं।
आपदा के समय जनता को राहत और सहयोग की आवश्यकता होती है, न कि केवल बयानबाज़ी और टिप्पणियों की…..


यही कारण है कि लोग उन्हें स्नेह और सम्मान से हार पहनाकर स्वागत करते हैं, भले ही वे स्वयं इसके लिए संकोच करते हों।



जो कार्य सरकार और कांग्रेस नेताओं को करना चाहिए था—आपदा प्रभावितों को फौरी राहत देना—उसमें वे पूरी तरह नाकाम रहे। सच तो यह है कि कांग्रेस के अनेक नेता संकट की घड़ी में जनता से दूरी बनाकर घरों में बैठे रहे।
इसके विपरीत हाल ही में प्रदेश के राजस्व मंत्री कई दिनों बाद केवल अपनी टीआरपी के लिए आपदा-ग्रस्त सिराज विधानसभा पहुँचे, तो जनता ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए।

प्रदेश की जनता और बड़सर की जनता सब जानती है कि किसका मान-सम्मान करना चाहिए और किसका नहीं।
इसी कड़ी में बड़सर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल हर सुख-दुख में जनता के साथ सदैव तत्पर रहते हैं। उनका सहज और सहयोगी स्वभाव उन्हें लोगों के दिलों में विशेष स्थान दिलाता है।
मैं कांग्रेस के छुटभैये नेताओं को कहता बयानबाज़ी छोड़कर आपदा पीड़ितों के दर्द को साझा करने और उन्हें वास्तविक सहायता पहुँचाने के लिए सोचें व वह करने का प्रयास करें।
















Total Users : 125123
Total views : 189258