



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- 26 सितम्बर 2025 – नवरात्रि के पावन अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स ने हमीरपुर में अपने विशेष और आकर्षक “पहाड़न ज्वेलरी कलेक्शन” के साथ भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पालमपुर में अपार सफलता के बाद अब वर्मा ज्वेलर्स हमीरपुर में अपनी ज्वेलरी प्रदर्शनी लेकर आया है।
यह प्रदर्शनी 26 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक होटल चोपड़ा रेजिडेंसी में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।



प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. अनिंदिता सिंह ठाकुर (चीफ़ गायनकॉलॉजिस्ट, साई हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, दूघा, हमीरपुर) ने तथा रोटरी एवं इनर व्हील लेडीज़ के साथ रिबन काटकर किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों, व्यावसायिक वर्ग और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



इस प्रदर्शनी में वर्मा ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए खास पहाड़न कलेक्शन प्रस्तुत किया है, जिसमें कुंदन, पोल्की, एंटीक, टेंपल और जड़ाऊ ज्वेलरी के अनूठे और आधुनिक डिज़ाइन शामिल हैं।
यह कलेक्शन पहाड़ी संस्कृति की सुंदरता और आधुनिक शान का बेहतरीन मेल है, जो शादी-ब्याह, त्योहारों और खास मौकों पर ग्राहकों को शाही और आकर्षक लुक प्रदान करता है।

₹50,000 या उससे अधिक की गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर फ्री गोल्ड कॉइन!
₹25,000 या उससे अधिक की डायमंड व सिल्वर ज्वेलरी की खरीद पर फ्री गोल्ड कॉइन!
SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर ग्राहकों को मिलेगा ₹3,000 तक का कैशबैक! (नियम व शर्तें लागू)
साथ ही ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की शुद्धता की जांच अत्याधुनिक करेटोमीटर मशीन से बिल्कुल मुफ्त करवा सकते हैं। यह सुविधा पारदर्शिता और विश्वास का प्रतीक है।

सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए वर्मा ज्वेलर्स ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे इस नवरात्रि अपने ज्वेलरी कलेक्शन को नया रूप दें और आने वाले विवाह व त्यौहारों के लिए बेहतरीन डिज़ाइन का लाभ उठाएं।
वर्मा ज्वेलर्स सभी ज्वेलरी प्रेमियों को इस प्रदर्शनी में सादर आमंत्रित करता है, जहाँ एक ही छत के नीचे उत्कृष्ट गुणवत्ता, भरोसा और पहाड़ी खूबसूरती का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।















Total Users : 125203
Total views : 189382