



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाए गए।

इस पखवाड़े में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल वेरी के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर इनचार्ज डॉक्टर सुरिंदर सिंह डोगरा के निर्देशों पर भटपुरा आंगनवाड़ी में इस अभियान को सुचारू रूप से लोगों के हित के लिए और लोगों के नजदीक जाकर उनकी बीपी शुगर आदि जांच की जिसमें डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने स्वयं वहां जाकर महिलाओं और सभी बृध् महिलाओं को इस अभियान में अपना चेकअप करवाने की अपील की साथ में कहा कि जितनी जल्दी आपकी कोई भी जांच होगी।


कोई भी बीमारी का पता चलता है उतना ही जल्दी इलाज संभव होता है और जिससे जीवन दाहिनी शक्तियां और जीवन की क्षमता बढ़ती है।



इस अभियान स्वास्थ्य विभाग की टीम मे रविद्रा देवी सुपरवाइजर ,कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शिवानी शर्मा ,कुसुम आशा वर्कर आंगनवाड़ी वर्कर अंजू ने लोगों को सहयोग किया और पूरी तरह से सफल बनाया इस पख़्वाडे के अंतर्गत 40 महिलाओं चेकअप किया गया।

















Total Users : 125196
Total views : 189372