SFI ने विक्रमादित्य सिंह को प्राचार्य गाडागुसैन के माध्यम से सौम्पा मांग पत्र

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री  विक्रमादित्य सिंह को प्राचार्य राजकीय स्नातक महाविद्यालय गाडागुसैन के माध्यम से मांग पत्र सौम्पा।

 

गौरतलब है कि कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पिछले 10 वर्षों से लटका हुआ है। कॉलेज भवन में सरिया बिना शटरिंग के लटकी हुई है। भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। भवन बनने के बजाय गिरने के कगार पर है। विभाग और ठेकेदार की मिलीभक्त के चलते कॉलेज भवन की सरिया सीमेंट शटरिंग बड़े पैमाने पर बेची गई।

 

इसलिए विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से यह मांग की है कि कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की है कि दोषियों अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, उनकी तनख्वाह से कॉलेज भवन का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाए।

 

इसके साथ तमाम संगठनों व विभिन्न पूर्व व र्तमान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए आगामी रूपरेखा बनाई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की 29 सितंबर को अधिशासी अभियंता बंजारा व एसडीएम बंजारा को मांग पत्र दिया जाएगा।

 

इसके साथ-साथ 15 दिन का समय कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू करने को दिया जाएगा अगर तब भी कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो विभिन्न संगठन व तमाम लोग मिलकर 13 अक्टूबर को गाडागुसैन में स्थानीय जनता को शामिल करते हुए प्रदर्शन किया जायेगा।

 

उसके बाद आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल ने किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य सचिव राज्य अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व समिति सदस्य राजू, वर्तमान जिला परिषद वार्ड बरियाेगी मीरा चौहान, पूर्व प्रधान मेघ सिंह, वार्ड सदस्य डाबर लाल ,कॉलेज इकाई प्रधान दिलाराम, मनमोहन सिंह ,चंद्रेश डोगरा तिलक राणा, कमलेश ठाकुर सहित कई लोग व महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।