बड़सर का हर विकास भाजपा सरकार की देन – संजीव शर्मा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी बड़सर मण्डल द्वारा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की।

 

कांग्रेस सिर्फ उद्घाटन पट्टिका पर नाम लिखवाने में माहिर

 

 

 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि बड़सर कांग्रेस नेता जनता और मीडिया के सामने अधूरी जानकारी प्रस्तुत कर केवल वाहवाही लूटने की राजनीति कर रहे हैं।

 

कांग्रेस नेताओं पर अधूरी जानकारी से वाहवाही लूटने का आरोप

 

जब भाजपा की सरकार होती है तो ये नेता भाजपा के साथ खड़े दिखाई देते हैं और जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आती है तो स्वयं को कांग्रेसी बताकर राजनीतिक रोटियाँ सेंकने लगते हैं।

 

भाजपा सरकार की योजनाएँ – कांग्रेस के नाम की पट्टिकाएँ

 

उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं, वे सब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार की देन हैं।

 

आगामी दिनों में मुख्यमंत्री बड़सर दौरे पर आ रहे हैं, भाजपा उनका स्वागत करती है, लेकिन यह कटु सत्य है कि जिन योजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास मुख्यमंत्री करने जा रहे हैं, वे सब भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत और शुरू की गई परियोजनाएँ हैं।

 

कांग्रेस नेताओं का योगदान केवल उद्घाटन पट्टिका पर नाम लिखवाने तक ही सीमित है।

 

भाजपा सरकार की उपलब्धियों की सूची

 

मिनी सचिवालय, बम्बलू हैलीपैड, कोटला सब स्टेशन, ADB प्रोजेक्ट दियोटसिद्ध, जल शक्ति विभाग की योजनाएँ – सब भाजपा सरकार की देन।

 

जल जीवन मिशन के तहत बड़सर को ₹33 करोड़ प्रदान।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़सर को 1150 मकान स्वीकृत, जिनमें से 670 मकान पूरे।

 

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग ₹15 करोड़ के कार्य प्रगति पर।

 

आपदा प्रबंधन (PDNA) के अंतर्गत बड़सर क्षेत्र को ₹14 करोड़ केंद्र से प्राप्त।

 

हाल ही में केंद्र सरकार ने पंचायतों के लिए ₹69 करोड़ स्वीकृत किए।

 

नए पंचायत घर RGSA योजना के तहत निर्मित हो रहे हैं।

 

बड़सर के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु ₹25 करोड़ की राशि भी केंद्र सरकार ने स्वीकृत की।

 

नगर पंचायत बड़सर में जिन 23 मकानों का सर्वे हुआ है, वह भी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत हुआ है। कांग्रेस नेताओं को इस बारे में जानकारी ही नहीं है, उन्हें पहले तथ्यों की पड़ताल कर लेनी चाहिए।

 

 

कांग्रेस नेताओं को खुली चुनौती

 

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा की योजनाओं पर झूठा मालिकाना हक जताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सीधा सवाल उठाते हुए कहा –

 

“कांग्रेस नेता बताएं कि मुख्यमंत्री ने बड़सर के विकास में अब तक क्या योगदान दिया है?”

 

उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता आज उन कथित 400 करोड़ के विकास कार्यों को ढूंढ रही है, जिनका कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे।

 

विडम्बना यह है कि वही कांग्रेस नेता, जिन्होंने हमारे लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर पर सवाल उठाए थे, उनकी अपनी पंचायत में अनुराग ठाकुर द्वारा महिला मंडल को दी गई राशि का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम दत्याल, मण्डल महामंत्री अश्वनी बन्याल, दिनेश व्यास, रवि कानूनगो सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।