



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुजानपुर विधानसभा में चबूतरा से वाया लाहोल री लिंक रोड के लिए नाबार्ड से ₹2 करोड़, 4 लाख मंजूर कराने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व हिमाचल में विकास के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए छोटी से बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सदा तत्पर रहते हैं।


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चबूतरा से वाया लाहोल री लिंक रोड की माँग पिछले काफ़ी समय से हो रही थी। क्षेत्रवासियों की इस पुरानी लंबित माँग का संज्ञान लेते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने नाबार्ड के समक्ष इस विषय को पुरजोर तरीके से उठाया था।



यह हर्ष का विषय है कि नाबार्ड ने अनुराग ठाकुर की इस माँग को स्वीकार करते हुए चबूतरा से वाया लाहोल री लिंक रोड के लिए ₹2 करोड़, 4 लाख मंजूर कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि नाबार्ड की इस मंजूरी से जल्द ही इस मार्ग के बनने का रास्ता साफ हो गया है। यह लिंक रोड चबूतरा से री वाया लाहोल 0/0 से 2/075 पर बनेगा जिस से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मंजूरी के लिए इलाके की जनता अनुराग ठाकुर का हृदय की गहराइयों से आभारी रहेगी।

















Total Users : 125188
Total views : 189363