



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में रेड रिबन क्लब हमीरपुर द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित एचआईवी एवं एड्स जागरुकता कार्यक्रम तथा विश्व हृदय दिवस के दौरान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत लगभग 143 छात्राओं के रक्त की जांच भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विमल पंकज कटोच और डॉ. हिमानी ने यह जांच की।



इसके अतिरिक्त टीआई एनजीओ ने एचआईवी एवं एड्स के टेस्ट भी किए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के जन शिक्षा सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा, आईसीटीसी काउंसलर रीतू, रजनी और श्रेष्ठा ने प्रशिक्षणार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।



Post Views: 191

















Total Users : 125182
Total views : 189357