एनएससीबीएम महाविद्यालय हमीरपुर में अंतर-कक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  एनएससीबीएम सरकारी महाविद्यालय, हमीरपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा अंतर-कक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परमोद पाटियाल, वाणिज्य विभागाध्यक्ष दीनेश शर्मा, प्रोफेसर नरेश धीमान तथा डॉ. कनिका कौंडल द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में बी.कॉम द्वितीय वर्ष की टीम के कप्तान मोहित शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाया। वहीं बी.कॉम तृतीय वर्ष की टीम के कप्तान इशांत कुमार उपविजेता रहे।

 

बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए। वहीं करण वर्मा और साहिल को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया